Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

आठ साल से बेटी अदीरा को सबसे छुपाकर क्‍यों रखती हैं रानी मुखर्जी

फिल्मी सितारों के घर जब कोई नन्हा मेहमान जन्म लेता है तो फैंस में उन्हें देखने की बेकरारी रहती है। यही वजह है कि ज्यादातर सितारे जन्म के कुछ समय बाद अपने बच्चों की फोटोज फैंस से शेयर कर देते हैं। लेकिन रानी मुखर्जी और प्रड्यूसर-डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की बेटी अदीरा आठ साल की हो गई हैं मगर आज तक पब्लिकली उसकी फोटो सामने नहीं आईं। अब खुद रानी मुखर्जी ने इस बारे में बात की है।

रानी मुखर्जी ने बताया कि कैसे उन्होंने इतने साल तक अपनी बेटी को फैंस की निगाह से बचाकर रखा। रानी ने कहा, ‘इसमें कोई सुपर पावर नहीं है। मैं बस बहुत प्यार से उन्हें (फोटोग्राफर्स को) कह देती हूं कि मेरे बच्चे की फोटोज मत लीजिए और वह नहीं लेते हैं। वह बहुत अच्छे होते हैं। और वह शुरू से ही ऐसे थे क्योंकि उन्हें पता है कि आदी (आदित्य चोपड़ा) बेहद निजी शख्स हैं। मैं खुद भी बेहद प्राइवेट किस्म की इंसान हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *