मुकेश अंबानी से गौतम अडाणी 21 हजार करोड़ आगे

गौतम अडाणी की सातवीं कंपनी आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गई है। अडाणी विल्मर का शेयर आज इश्यू प्राइस की तुलना में मामूली डिस्काउंट 221 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका IPO में भाव 230 रुपए तय किया गया था। लिस्टिंग के बाद इसमें 4% के करीब गिरावट रही।

मार्केट कैप 11.46 लाख करोड़ रुपए

इसी के साथ अडाणी ग्रुप की कुल कंपनियों का मार्केट कैप अब 11.46 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसके बाद गौतम अडाणी अब मुकेश अंबानी से 21,000 करोड़ रुपए आगे हो गए हैं। अंबानी की संपत्ति 6.66 लाख करोड़ रुपए जबकि अडाणी की संपत्ति 6.87 लाख करोड़ रुपए है।

ज्वॉइंट वेंचर में है विल्मर

अडाणी विल्मर विदेशी कंपनी विल्मर और अडाणी ग्रुप की जॉइंट वेंचर में है। दोनों की 50-50% हिस्सेदारी थी। हालांकि इश्यू के बाद यह हिस्सेदारी घटकर 87.92% हो गई। इसका मतलब अडाणी की इसमें हिस्सेदारी करीबन 44% होगी। इससे गौतम अडाणी की संपत्ति में लगभग 13 हजार करोड़ रुपए की बढ़त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *