Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

Mouni Roy की शादी में पहुंच रही हैं उनकी ये सारी फ्रेंड्स

मौनी रॉय इस वक्त अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस वक्त मौनी गोवा में हैं और अपनी शादी की तैयारी में काफी व्यस्त हैं। मौनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी में आनेवाले गेस्ट की झलकियां भी दिखाई हैं।

बता दें कि हाल ही में खबर आई कि मौनी 27 जनवरी को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हालांकि, इसी के साथ सुनने को यह भी मिला कि मौनी ने शादी में आनेवाले मेहमानों को इन्विटेशन देने के साथ ही इस शादी पर चुप्पी बनाए रखने की अपील की है। अब मौनी ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिससे साफ लग रहा है कि ये सभी उनकी शादी में पहुंच रहे हैं।

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने कुछ दोस्तों की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैन्स अनुमान लगा रहे हैं कि ये सभी उनकी शादी में पहुंच रहे हैं। मौनी ने किसी का वीडियो क्लिप शेयर किया है तो किसी की एयर टिकट दिखाई है।

मौनी ने जिया मुस्तफा का एयर टिकट पोस्ट किया है, यानी उनकी शादी में वह भी पहुंच रही हैं। इसके अलावा निधि कुंद्रा, प्रड्यूसर बंटी वालिया की वाइफ वनेसा बी वालिया आदि भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *