Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

प्रभास के जन्मदिन से पहले प्रशंसक के लिए बड़ा सरप्राइज़: राजा साब का नया लुक!

आने वाले 23 अक्टूबर को प्रभास अपना 44वीं जन्मदिन मनाएंगे। अब एक्टर के बर्थडे से पहले मेकर्स ने उनके फैंस को एक सरप्राइज दिया। प्रभास की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म राजा साब का पोस्टर रिलीज किया गया। फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये पोस्टर शेयर किया गया है।

पोस्टर में दिखा प्रभास का स्वैग
पोस्टर में प्रभास को नीले और पीले रंग की चेक शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। इसके अंदर उन्होंने ऑलिव कलर की एक टी शर्ट पहनी हुई है। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक ट्राउजर, मैचिंग शूज और डार्क ब्राउन शेड्स के साथ कैरी किया। पोस्ट को कैप्शन दिया गया,”स्वैग मैक्स में बदल गया और अब…आपका जश्न स्टाइल में मनाया जाएगा। 23 अक्टूबर को एक रॉयल ट्रीट का इंतजार है। इसके साथ कई सारे इमोजी बनाए गए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *