Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

पहली बार ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी के जरिए दिए जाएंगे सर्टिफिकेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ (PMRBP) विजेताओं से बात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पुरस्कार विजेताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इस साल देश भर से 29 बच्चों को PMRBP-2022 के लिए चुना गया है।

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए PMRBP- 2022 के विजेताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट देंगे। इसी समारोह में PMRBP-2021 के विजेताओं को भी सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। पिछले साल कोरोना की वजह से इन्हें सर्टिफिकेट नहीं दिया जा सका था। विजेताओं को सर्टिफिकेट देने के लिए पहली बार ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

जिला मुख्यालय से कार्यक्रम में शामिल होंगे बच्चे
इस समारोह में बच्चे अपने माता-पिता और संबंधित जिले के जिला मजिस्ट्रेट के साथ जिला मुख्यालय से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति देते हैं। प्रधानमंत्री हर साल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत भी करते हैं।

बाल पुरस्कार विजेता हर साल गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेते हैं। हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से इस बार समारोह को वर्चुअली आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई भी जुड़ेंगे।

5 से 17 साल उम्र के बच्चों को दिया जाता है पुरस्कार
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत में रहने वाले 5 से 17 साल के उन बच्चों को दिया जाता है। जिन्होंने नवाचार, शैक्षिक उपलब्धि, खेल, कला-संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी जैसे 6 क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन किया हो। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को पदक 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि और भी दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *