क्या दीपक चाहर में द्रविड़ को दिख गया दूसरा हार्दिक पंड्या
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Team India head coach Rahul Dravid) का मानना है कि दीपक चाहर ने कम मौकों में ही खुद को साबित किया है। टीम उनकी इस काबिलियित का भरपूर इस्तेमाल करेगी। दोनों वनडे में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के बाद उन्हें आखिरी मैच में मौका मिला था, जहां उन्होंने पहले नई गेंद से विकेट निकाले और फिर विपरिता हालातों में अर्धशतक लगाया।
द्रविड़ के बयान के क्या मायने?
कोच राहुल द्रविड़ ने चाहर की बल्लेबाजी स्किल्स की तारीफ की है। मैं उन्हें इंडिया ए के जमाने से जानता हूं। मुझे पता है कि बॉलिंग के साथ-साथ वह अच्छी बैटिंग भी कर सकता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे मैच गंवाने के बाद ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में द्रविड़ आगे कहते हैं, ‘उनके और शार्दुल ठाकुर जैसे लोगों का होना अच्छा है, तो जाहिर है इस तरह के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी जो निचले स्तर पर योगदान दे सकते हैं, निश्चित रूप से एक बड़ा अंतर बनाते हैं और हमें अधिक विकल्प देते हैं।
हार्दिक पंड्या का मिल गया विकल्प?
भले ही आईपीएल 2022 के लिए हार्दिक पंड्या को अहमदाबाद के कप्तान बनाए गए हो, लेकिन वह पूरी तरह मैच फिट ही नहीं हैं। पीठ के दर्द के चलते वह बॉलिंग नहीं करते। सिर्फ बल्ले के दम से वह प्लेइंग इलेवन के लायक नहीं क्योंकि धार नहीं बची। ऐसे में भारत उनका विकल्प तलाश रहा है। शार्दुल ठाकुर के बाद वेंकटेश अय्यर पर भी भारत की नजरें हैं, ऐसे में दीपक चाहर का एकबार फिर खुद को साबित करना, भारत के लिए गुडन्यूज है।
