कमरे में Room Heater चलाकर न करें सोने की गलती
दिसंबर और जनवरी में भीषण ठंड पड़ती है। इससे बचने के लिए लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो दिन रात हीटर चलाकर रखते हैं और हीटर के बिना उनका जैसे गुजारा ही नहीं होता। सच है, कि हीटर के पास बैठकर आपको गर्मी का अहसास होता है और आप अच्छा महसूस भी करते हैं, लेकिन कुछ देर की यह राहत आपको जीवनभर की परेशानी दे सकती है।
जी हां, कंबल और हीटर से निकलने वाली गर्मी वास्तव में सर्दियों के दौरन मूड को रीफ्रेश जरूर करती है, लेकिन अगर आप इन दिनों में हीटर का हर वक्त इस्तेमाल करते हैं, तो इसका इस्तेमाल करने के तरीके और स्वास्थ्य को होने वाले नुकसानों के बारे में पहले से जान लेना बहुत जरूरी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि जब घर में देर तक हीटर चलता है, तो इससे न केवल आंखों में ड्रायनेस बढ़ने लगती है, बल्कि आंखों में इरीटेशन का अनुभव भी होता है।
दरअसल, बाजार में कई तरह के रूम हीटर मिलते हैं, जो अलग-अलग तरह से काम करते हैं, लेकिन मकसद एक रहता है कमरे में मौजूद हवा को गर्म करना। यही नहीं, हवा को गर्म करने के साथ ही हीटर इसे ड्राई भी बना देता है, जिसकी वजह से सेहत खराब हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि रूम हीटर आपके स्वास्थ्य को और किस-किस तरह से प्रभावित करता है और इसका इस्तेमाल करने के दौरान आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
आपकी त्वचा रूम हीटर के मध्यम से लगातार गर्मी के संपर्क में आती है, जिससे त्वचा को नुकसान होता है। इससे त्वचा में सूखापन, खुजली, टोस्टेड स्किन सिंड्रोम जैसी जटिलताएं हो सकती हैं।
