Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

बोले- टेस्ट में देश की कप्तानी सम्मान की बात

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला पार्ल के मैदान पर खेला जाएगा, जहां केएल राहुल पहली बार 50-50 ओवर फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे। रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद केएल राहुल को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है।

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने टेस्ट का कप्तान बनाए जाने के सवाल पर कहा- मुझे जोहान्सबर्ग में टेस्ट टीम को लीड करने का मौका मिला था। जो काफी खास था। मैंने काफी कुछ सीखा। जीत नहीं मिली, लेकिन मुझे गर्व है कि मैंने टीम का नेतृत्व किया। देश की कप्तानी करना सबके लिए सम्मान की बात है। अगर मुझे मौका मिला तो मैं टीम को आगे ले जाऊंगा।

अब विराट कोहली के टेस्ट की कप्तानी छोड़ने के बाद टीम इंडिया में इस पद के लिए कई दावेदार हो गए हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट में कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा पहले ही इस कतार में हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी सोमवार को कहा था कि वे हर चैलेंज के लिए तैयार हैं। अगर उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी दी गई तो यह उनके लिए सम्मान की बात होगी। सुनील गावस्कर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपने की वकालत कर चुके हैं।

राहुल ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ
केएल राहुल ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की। केएल राहुल ने पूर्व कप्तान को लेकर कहा- विराट की कप्तानी में हमने भारत के बाहर सीरीज जीती है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। विराट ने पहले ही हम सभी के लिए बढ़िया स्टैंडर्ड सेट किए हैं। पूरी दुनिया जानती है कि विराट कोहली टेस्ट को लेकर कितने जुनूनी हैं। मौजूदा टीम में जीत का विश्वास काफी हद तक कप्तान विराट कोहली के ही कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *