फीचर्डव्यापार

कंप्यूटर-इंटरनेट के दम पर घर बैठे-बैठे ऐसे छापें बिटकॉइन

आज के वक्त में क्रिप्टोकरंसी खास कर बिटकॉइन के बारे में हर कोई जानता है। हर कोई इसमें निवेश कर के मोटा मुनाफा भी कमाने की सोचता है। बहुत से लोगों ने तो इसमें निवेश किया है। जिसके पास कम पैसे हैं उसने छोटा निवेश किया है, लेकिन जिसके पास अधिक पैसे हैं उसने अधिक निवेश किया है। बिटकॉइन में पैसे निवेश करने के अलावा आप बिटकॉइन माइनिंग कर के भी पैसे कमा (How to earn money by Bitcoin Mining) सकते हैं। चीन, रूस, अमेरिका जैसे देशों में तो बड़े पैमाने पर बिटकॉइन माइनिंग होती है और लोग लाखों में कमाई (Profit in Bitcoin Mining Business) करते हैं। बिटकॉइन माइनिंग के लिए बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां तक लगाई गई हैं, लेकिन अगर आप चाहे तो घर में बैठे-बैठे ही मामूली निवेश (Investment in Bitcoin Mining Business) कर के अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आपको कंप्यूटर को बस एक बार रन करना है और फिर वो हर दिन आपके लिए ढेर सारे बिटकॉइन छापता रहेगा।

अगर आप भी बिटकॉइन माइनिंग कर के पैसे कमाने का मन बना चुके हैं तो आपको सबसे पहले कंप्यूटर के कुछ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की जरूरत होगी। इसके बाद आपको किसी माइनिंग पूल को ज्वाइन करना होता है। यहां आपको बता दें कि माइनिंग पूल बहुत सारे माइनर्स का एक पूल होता है, जो मिलकर बिटकॉइन माइनिंग करते हैं। दरअसल, माइनिंग में हजारों-लाखों लोग पजल्स को जल्दी सुलझाने की कोशिश करते हैं। जो पहले सुलझा लेता है, उसे इनाम के रूप में कुछ बिटकॉइन मिलते हैं। ऐसे में इस काम को बहुत सारे लोग मिलकर करते हैं, ताकि जीतने की संभावनाएं बढ़ सकें और मिलने वाले इनाम को वह आपस में बांट लेते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *