छत्तीसगढ़फीचर्ड

बीरगांव में मेयर और सभापति के पद पर कांग्रेस का कब्जा

बीरगांव ( में महापौर चुनाव को लेकर मतदान होने के बाद उसके नतीजे सामने आ गए। बीरगांव में हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 40 पार्षदों में से 25 पार्षदों का समर्थन मिला है। बीरगांव में महापौर और सभापति पद पर कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस के नंदलाल देवांगन महापौर और कृपाराम निषाद सभापति निर्वाचित हुए हैं।

वहीं, बीरगांव में सभापति कृपाराम निषाद को 40 में से 26 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी और जोगी कांग्रेस गठबंधन में एवज देवांगन को केवल 14 वोट मिले हैं।
सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखने को मिली। बीजेपी पार्षदों के साथ बीजेपी नेता देवजी भाई पटेल के भीतर जाने पर कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा कर दिया था। वहीं, देवजी को बाहर निकालने के लिए पुलिस का घेरा तोड़ कर चैनल गेट के भीतर कांग्रेसी जा घुसे थे। जिसके बाद भीतर फंसे देवजी को निकालने बीजेपी के कार्यकर्ता भी भीतर चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *