Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

सभापति नहीं बनाने पर भड़के

बीरगांव निगम में महापौर और सभापति पद के उम्मीदवारों के चुनाव के बाद अब बवाल सामने आया है। यहां कांग्रेस पार्षद इकराम अहमद के समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ ही नारेबाजी कर दी। समर्थकों में संगठन के प्रति इस कदर नाराजगी है कि उन्होंने वह पोस्टर भी फाड़ दिया, जिसमें पार्टी के नेता पंकज शर्मा की तस्वीर थी। पार्टी का झंडा भी तोड़कर जमीन पर फेंका और उसे पैरों से रौंदने लगे।

यह सारा बवाल बीरगांव के वार्ड नंबर 28 में देखने को मिला, इकराम अहमद इसी वार्ड से पार्षद का चुनाव जीते हैं। कांग्रेस में इकराम अहमद का नाम सभापति पद के लिए सबसे ऊपर था। मगर अंतिम समय में कृपाराम निषाद को चुना गया। इसे लेकर बवाल के हालात देखने को मिले। इधर, बीरगांव चुनाव का जिम्मा संभाल रहे कांग्रेस विधायक सतनारायण शर्मा ने कहा- इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। इकराम बेहद सज्जन पार्षद हैं। हो सकता है कि उनका समर्थक बनकर कुछ और हुडदंगाइयों ने ऐसा किया हो। मैं जानकारी ले लूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *