Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

पुलिस ने ‘स्टैंड न्यूज’ के खिलाफ लगाए राजद्रोह के आरोप

हांगकांग पुलिस ने गुरुवार को लोकतंत्र समर्थक एक वेबसाइट से जुड़े दो लोगों के खिलाफ राजद्रोह के आरोप लगाए। वेबसाइट ‘स्टैंड न्यूज’ ने एक दिन पहले ही कहा था कि कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी और सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद, अब उसकी वेबसाइट तथा सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई नई सामग्री नहीं डाली जाएगी और उन्हें बंद किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सुरक्षा पुलिस ने एक बयान में 33 और 52 वर्षीय दो पुरुषों के खिलाफ राजद्रोह सामग्री को प्रकाशित करने की साजिश करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन दोनों की पहचान उजागर नहीं की गई। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार ‘स्टैंड न्यूज’ के संपादकों चुंग पुई-कुएन और पैट्रिक लैम के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि वे कम्पनी के खिलाफ भी राजद्रोह का मामला दर्ज करेगी।

स्टैंड न्यूज के छह सदस्य गिरफ्तार
चुंग और लैम के अलावा, गायक डेनिस हो और पूर्व सांसद मार्गरेट न्गो सहित ‘स्टैंड न्यूज’ बोर्ड के चार अन्य पूर्व सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। लोकतंत्र समर्थक समाचार पत्र ‘एप्पल डेली’ के पूर्व सम्पादक चान पुई-मैन और चुंग की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। समाचार पोर्टल ने कहा कि उसके सभी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *