मोदी के काम मनमोहन सिंह से अलग, जो ठान लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं
भारतीय जनता पार्टी की धुर विरोधी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ़ की है। बुधवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में एनसीपी चीफ ने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशासन पर अच्छी पकड़ है और यही उनका पक्ष काफी मजबूत है।
शरद पवार ने PM के कामकाज की शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक बार जब वह कोई कार्य करते हैं तो वह इसे पूरा करना सुनिश्चित करते हैं। पवार ने कहा कि मोदी बहुत प्रयास करते हैं और काम पूरा करने के लिए पर्याप्त समय देते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का स्वभाव ऐसा है कि एक बार जब वह किसी भी कार्य को हाथ में लेते हैं, तो वह यह सुनिश्चित करेंगे कि जब तक वह (कार्य) अपने निष्कर्ष पर नहीं पहुंच जाता, तब तक वह नहीं रुकेगा।
मनमोहन सिंह जैसी नहीं पीएम मोदी की शैली
एनसीपी चीफ ने आगे कहा कि पीएम इस बात पर जोर देते हैं कि उनकी सरकार की नीतियों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और उनके सहयोगी एक साथ कैसे आ सकते हैं। मोदी के पास अपने सहयोगियों को साथ ले जाने का एक अलग तरीका है और वह शैली मनमोहन सिंह जैसे पूर्व प्रधानमंत्रियों में नहीं थी।
