Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

Jersey की ऐक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने सुनाया दिल का हाल

मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म आ रही है ‘जर्सी’ (Jersey)। इसमें इनके अपोजिट हैं शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)। थिएटर में रिलीज होनी थी 31 दिसंबर को लेकिन ओमिक्रॉन (Omicrona) की वजह से इसकी डेट पोस्टपोन कर दी गई है। हालांकि स्टार्स ने फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। टीवी के ज्यादातर रियलिटी शो में ये दिखाई दिए। इसी दौरान एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों के बारे में बताया कि उनके साथ कैसे बर्ताव किया जाता था, जिससे वह बहुत अफेक्ट हो जाया करती थीं।

फिल्मी करियर की तो शुरुआत मृणाल ने रितिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ (Super 30) से की थी। लेकिन एक्टिंग में उनका सफर टीवी शो ‘मुझसे कुछ कहती… ये खामोशियां’ से शुरू हुआ था। बॉलिवुड बबल को दिए इंटरव्यू में मृणाल ने इंडस्ट्री में कदम रखने के दौरान का किस्से सुनाते हुए बताया, ‘जब मैंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की तो मेरे साथ सही तरीके से बर्ताव नहीं किया जाता था। मैं घर आकर रोती थीं। मैंने अपने पैरेंट्स से कहा कि मुझे यह अच्छा नहीं लग रहा है। इस बात पर उन्होंने मुझे समझाया कि मैं अगले दस साल की सोचूं। इससे लोग जब मेरी तरफ देखेंगे तो कुछ सीखेंगे। उनको महसूस होगा कि अगर यह लड़की कर सकती है तो मैं भी कर सकती हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *