केप वर्डे फुटबॉल टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर रेप के आरोप लगे
केप वर्डे फुटबॉल टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर रेप के आरोप लगे हैं। ब्राजीलियन मीडिया ग्लोबो के अनुसार, न्यूजीलैंड में मार्च 2026 की FIFA सीरीज के दौरान टीम के साथ ट्रांसलेटर के तौर पर काम करने वाली एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होगा या नहीं। मामले की जांच जारी है। अभी तक उन्हें किसी अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब केप वर्डे पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचा है। वह राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश बना है। टीम को 4 जुलाई को अर्जेंटीना से मैच खेलना है। मेंडेस ग्रुप स्टेज के तीनों मैच खेल चुके हैं। हालांकि, उनके नाम एक भी गोल दर्ज नहीं हैं।
