फीचर्डविदेश

यूक्रेन ने रूस से छुड़ाए अपने तीन शहर:13 दिन में 6000 वर्ग किमी इलाका आजाद कराया

इस महीने की 24 तारीख को रूस-यूक्रेन युद्ध के 7 महीने पूरे हो जाएंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की का दावा है कि सितंबर में उनकी सेना रूस के कब्जे से 6 हजार वर्ग किमी जमीन आजाद करा चुकी है। इसमें 3 हजार वर्ग किमी जमीन तो बीते गुरुवार से शनिवार के बीच छुड़ाई गई है। हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती।

पूर्वी यूक्रेन में खार्किव के पास भीषण लड़ाई चल रही है। यहां के कई कस्बों और गांवों से रूस के सैनिक भाग चुके हैं। उधर, दक्षिण में खेरसोन में भी यूक्रेन आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। शनिवार को यूक्रेन की सेना ने देश के पूर्वी हिस्से में रूस की सेना के सप्लाई रूट के लिए बेहद अहम कस्बों इजियम और कूपियांस्क पर कब्जा कर लिया।

रूस ने माना- सैनिक पीछे हटे, हमले से पावर सप्लाई बंद
रूस ने माना है कि उसकी सेनाएं यहां से पीछे हटी हैं, ताकि वे पूर्वी यूक्रेन में अपने समर्थक लड़ाकों के कब्जे वाले इलाके में फिर से एकजुट हो सकें। इजियम के बाहरी इलाकों में अब भी लड़ाई चल रही है। डोनबास शहर और कस्बों के आसपास गोलाबारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *