वाणी कपूर ने कहा-‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की सफलता से बहुत खुश हूं,
साल 2013 में फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से करियर शुरू करने वाली वाणी कपूर ‘बेफिक्रे’, ‘वॉर’, ‘बेल बॉटम’ के बाद अब दर्शकों के सामने ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ लेकर आई हैं। इसमें अपने किरदार मानवी के लिए दर्शकों की तारीफें बटोर रहीं वाणी की अगली फिल्म रणबीर कपूर के साथ ‘शमशेरा’ होगी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में वाणी ने ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और करियर से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं।
‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ को लेकर करीबियों, दर्शकों, प्रशंसकों की कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है?
बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यह फिल्म नॉर्मल ऑडियंस को भी पसंद आ रही है। इंडस्ट्री के लोगों ने अच्छी-अच्छी बातें बोली हैं, तब अच्छा लग रहा है कि सही दिशा में सही सोच के साथ पिक्चर को देख और पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म देखते समय मानवी की स्थिति पर मेरी आंखों में आंसू आ रहे थे।
मुझे तो तुरंत लगा कि इस फिल्म को करना है, क्योंकि बहुत अच्छी तरह से लिखा गया था। जिस तरह से नॉर्मलाइज्ड तरीके से फिल्मेकर इसे प्रजेंट करना चाहते थे, वह बड़ा अच्छा लगा। हिंदी पिक्चर, हिंदी शोज देखेंगे तो कभी ट्रांस गर्ल को ऐसे दर्शाया नहीं गया। जब ऐसे लोगों को समझ नहीं आ रहा होता है, तब वे क्या रेफरेंस प्वाइंट ढूंढ़ते हैं। उन्हें क्या रेफरेंस प्वाइंट देंगे। सोसायटी वैसे भी जजमेंटल है। बहुत फैमिली ऐसी होती हैं, जो खुद ही एक्सेप्ट नहीं कर पाती हैं।
