Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

महिला यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्व रहेगी बर्थ

महिला यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। जल्द ही उन्हें लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्व बर्थ का तोहफा मिलने वाला है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मामले में एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि महिला यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में आरामदायक यात्रा देने और सुरक्षा के लिहाज से भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए स्पेशल बर्थ अलॉट करने का फैसला किया है और साथ ही कुछ और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

रेल मंत्री के अनुसार लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास में 6 बर्थ महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी। उन्होंने बताया कि इतनी ही बर्थ गरीब रथ, राजधानी, दूरंतो और फुली एसी एक्सप्रेस ट्रेनों की 3एसी क्लास में महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी। यह कोटा सभी महिला यात्रियों पर लागू होगा, इसके लिए उनकी उम्र नहीं देखी जाएगी। ना ही ये देखा जाएगा कि वह अकेली यात्रा कर रही हैं या फिर महिलाओं के एक समूह के साथ यात्रा कर रही हैं।

रेल मंत्री ने बताया कि हर स्लीपर कोच में 6-7 लोअर बर्थ, 3एसी कोच में 4-5 लोअर बर्थ और 2एसी कोच में 3-4 लोअर बर्थ वरिष्ठ नागरिकों, 45 साल से ऊपर की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी। उन्होंने कहा है कि इसके तहत ट्रेन में कोच के आधार पर रिजर्व कोटा के तहत सीटें रिजर्व रहेंगी। वह बोले कि ये स्पेशल व्यवस्था महिलाओं और बाकी सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *