मेडिटेशन-योगा से हो सकता है माइग्रेन का इलाज
माइग्रेन विश्व की सबसे सामान्य बीमारियों में से एक है। साथ ही, यह दुनिया में सबसे ज्यादा होने वाला न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर भी है। इससे पीड़ित लोगों को लगातार सिर दर्द की परेशानी होती है। आंकड़ों के मुताबिक, इससे जूझने वाले 20% लोग सिर दर्द रोकने के लिए ओपिओइड नामक ड्रग का इस्तेमाल करते हैं। वैज्ञानिकों की मानें, तो दवाइयों के बिना भी माइग्रेन का इलाज संभव है। जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (JAMA) में प्रकाशित हुई एक हालिया रिसर्च में कहा गया है कि माइंडफुल मेडिटेशन और योगा करने से माइग्रेन कम हो सकता है।
माइग्रेन से जुड़े कुछ तथ्य:
- माइग्रेन रिसर्च फाउंडेशन के अनुसार दुनिया में 100 करोड़ लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं।
- माइग्रेन सबसे ज्यादा दर्दनाक 18 से 44 की उम्र के बीच होता है।
- 90% मरीजों में यह बीमारी आनुवंशिक होती है।
- तकरीबन 40 लाख लोगों को रोज माइग्रेन की शिकायत होती है।
- माइग्रेन की 85% मरीज महिलाएं होती हैं।
- आधे से ज्यादा मरीजों को पहला माइग्रेन अटैक 12 साल की उम्र के पहले आता है।