Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

राजकुमार बन सकते हैं LIC प्रमुख

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अगले साल बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी है। खबर है कि इसके वर्तमान चेयरमैन इरडाई में जा सकते हैं। जबकि इसके अभी के MD को कंपनी का चेयरमैन बनाया जा सकता है। LIC का असेट साइज 32 लाख करोड़ रुपए है।

मई से खाली है IRDAI चेयरमैन का पद

बता दें कि बीमा रेगुलेटर इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) के चेयरमैन का पद मई से खाली है। मई में इसके चेयरमैन सुभाषचंद्र खुंतिया रिटायर हो गए थे। उनके रिटायरमेंट से पहले ही अप्रैल में आवेदन मंगाए जा चुके थे। इस पद के लिए 4.5 लाख रुपए महीने की सैलरी दी जाती है। हालांकि 8 महीने बीतने के बाद भी सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं किया। जबकि इसके लिए 20 से ज्यादा अधिकारियों ने अप्लाई किया है।

एम.आर कुमार भी रेस में

अप्लाई करनेवालों में खुद LIC चेयरमैन M.R कुमार भी थे जो जून में LIC से रिटायर होने वाले थे, लेकिन सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार दे दिया था। उनका कार्यकाल 9 महीने बढ़ाया गया था और फिर उसी के साथ 62 साल की उम्र तक उनको इस पद पर रहने का आदेश जारी कर दिया गया था। उनका 9 महीने का कार्यकाल 13 मार्च को खत्म होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *