Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष का मार्च,

संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। राज्यसभा में आज भी 12 सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी की और निलंबन को वापस लेने की मांग रखी। विपक्ष की ओर से जारी हंगामे को देखते हुए राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

इस मामले पर विपक्षी नेताओं ने आज गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च निकाला। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी विरोध के तौर पर काले कपड़े पहनकर शामिल हुए। राहुल ने कहा, “सरकार विपक्ष को सवाल उठाने नहीं दे रही है। प्रधानमंत्री सदन में नहीं आते हैं। यह लोकतंत्र को चलाने का सही तरीका नहीं है। यह लोकतंत्र की हत्या है। सांसद करीब 2 हफ्ते से निलंबित हैं। वो लगातार धरने पर बैठे हैं। उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *