Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

साउथ अफ्रीका दौरे पर विराट कोहली वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे और रोहित टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं होंगे

साउथ अफ्रीका दौरे पर विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ नहीं खेलेंगे। यह संयोग है या कप्तानी विवाद, लेकिन सच यही है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर दोनों खिलाड़ी जाएंगे, लेकिन टेस्ट और वनडे में एक साथ नहीं उतरेंगे।

भारत को सबसे पहले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। रोहित चोट की वजह से टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जबकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विराट वनडे से अपना नाम वापस ले रहे हैं। रोहित को हाल ही में विराट से वनडे की कप्तानी लेकर टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है। उसके बाद से ही खबरें आ रही हैं कि विराट कप्तानी छीने जाने से खुश नहीं हैं।

रोहित चोट की वजह से टेस्ट से बाहर
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 16 दिंसबर को रवाना होगी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से होगी। टेस्ट सीरीज में विराट कोहली टीम की कप्तानी करेंगे। वनडे सीरीज 19 जनवरी से खेला जाना है। टेस्ट टीम की घोषणा हो चुकी है, जबकि वनडे के लिए टीम की घोषणा होना बाकी है।

इस बीच रोहित सोमवार को मुंबई में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। उनके हाथ में चोट लगी है। हालांकि, वनडे सीरीज तक उनके फिट होने की उम्मीद है। BCCI ने रोहित के टेस्ट सीरीज से बाहर होने की घोषण करते हुए उनकी जगह गुजरात के बल्लेबाज प्रियांक पंचाल को टीम में शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *