ग्रोफर्स ने बदला नाम, अब बन गई Blinkit
मुंबई
ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टार्टअप ग्रोफर्स ने अपना नाम बदलकर ब्लिंकइट (Blinkit) रख लिया है। इसके जरिए कंपनी भारत में तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स स्पेस पर अपने फोकस को दर्शाना चाहती है। इससे पहले ग्रोफर्स ने ग्राहकों को 10 मिनट में डिलीवरी पहुंचाने का दावा किया था।
कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा है, ‘हमने ग्रोफर्स में बहुत कुछ सीखा और हमारे सभी सबक, हमारी टीम और हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर, क्विक कॉमर्स पर केन्द्रित होने के लिए पुनर्निमित हो रहे हैं। आज हम एक नई कंपनी के रूप में आगे बढ़ रहे हैं और हमारा एक नया मिशन स्टेटमेंट है- “Instant commerce indistinguishable from magic”। अब हम ग्रोफर्स के रूप में काम नहीं करेंगे, हम Blinkit के रूप में काम करेंगे।’
अलबिंदर ढींढसा ने भी ट्वीट कर दी जानकारी
ग्रोफर्स, अलबिंदर ढींढसा (Albinder Dhindsa) की अगुवाई वाली कंपनी है। कंपनी का नाम बदलने पर ढींढसा ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है।