वनडे कप्तानी संभालते ही प्रचंड फॉर्म में आ गए थे रोहित शर्मा
नई दिल्ली
तारीख- 13 दिसंबर 2017। जगह- मोहाली का आईएस बिंद्रा स्टेडियम। आज से ठीक चार साल पहले रोहित शर्मा के तूफान में श्रीलंका उड़ गया था। तब 30
साल के रहे रोहित शर्मा विराट की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे थे। श्रीलंका के खिलाफ पहले च में तो बुरी तरह फ्लॉप रहे थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने हिसाब चुकाया और बेहतरीन दोहरा शतक ठोक दिया।
धीमी शुरुआत फिर हर गेंदबाज पर वार
महज 151 गेंद में दोहरा शतक ठोकने वाले रोहित शर्मा की शुरुआत धीमी हुई थी। अर्धशतक बनाने में उन्होंने 65 गेंद खर्च कर दिए। शतक तक पहुंचने में 115 गेंद लग गए। यहां से उन्होंने गियर बदला। अगली 18 गेंदों में वह 150 रन तक पहुंच चुके थे। छक्के के साथ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। इसके बाद लग चुका था कि रोहित को उनके तीसरे दोहरे शतक से कोई नहीं रोक सकता। हुआ भी कुछ ऐसा ही। मैदान के हर कोने में चौके-छक्के लगे। हर बोलर की पिटाई हुई।