Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

हाईवे पर 10 किमी तक मेला; DJ पर जमकर डांस

दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हरियाणा-पंजाब के किसान शनिवार सुबह अपने घरों की तरफ रवाना हुए। सड़कों पर ऐसा नजारा था मानो सिंघु और टीकरी में मेले लगे थे, जिनकी भीड़ घर लौटने के लिए सड़कों पर उतर आई हो। हरियाणा के तीन प्रमुख नेशनल हाईवे पर दूर-दूर तक किसानों के ही काफिले थे।

दिल्ली-अमृतसर, दिल्ली-संगरूर और दिल्ली-हिसार फोरलेन हाईवे पर वाहनों के हॉर्न की आवाज गूंज रही थी या ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर बजते DJ की धूम थी। तीनों हाईवे पर किसानों के लगभग 10-10 किलोमीटर लंबे काफिलों में 5000 से ज्यादा कारें, 3 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, 3 हजार से ज्यादा टैंपो और 50 से ज्यादा DJ शामिल रहे। इसके अलावा किसानों के टैंटों से लदे दर्जनों ट्रक और कैंटर भी काफिलों का हिस्सा रहे।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डरों पर डेरा डालने वाले पंजाब और हरियाणा के किसान शनिवार को 380 दिन बाद मोर्चा फतह कर घरों के लिए रवाना हुए। इसकी खुशी उनके चेहरों पर साफ नजर आई।

काफिले में लग्जरी गाड़ियां भी शामिल रहीं
सिंघु और टीकरी बॉर्डर से पंजाब के किसान जब काफिले की शक्ल में हाईवे पर उतरे तो वहां मेला जैसा नजारा दिखा। रास्ते भर डीजे पर बजते पंजाबी गानों पर झूमते किसानों का हौसला हाईवे किनारे खड़े लोग भी हाथ हिलाकर बढ़ाते रहे। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की गड़गड़ाहट और इस काफिले की वजह से तीनों हाईवे पर एक साइड में जाम जैसी स्थिति बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *