Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

डेमोक्रेसी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप

चीन ने अमेरिका पर लोकतंत्र को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने और उकसाने का आरोप लगाया है। चीन ने शनिवार को बाइडेन की तरफ से आयोजित डेमोक्रेसी समिट की निंदा की और कहा कि चीन को रोकने के लिए अमेरिका एक नया फ्रंट खड़ा कर रहा है। अमेरिका ने दो दिन तक चले इस समिट से चीन को बाहर रखा था।

ताइवान को समिट मे शामिल करने पर भड़के चीन ने इसे बीजिंग की ‘वन चाइना’ पॉलिसी का उल्लंघन बताया। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन पर कोल्ड वॉर के समय हुए वैचारिक विभाजन को भड़काने का आरोप भी लगाया। इस समिट में रूस और हंगरी को भी शामिल नहीं किया गया।

अमेरिकी लोकतंत्र भ्रष्ट और विफल
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- अमेरिका दूसरे देशों में दखल देने के लिए डेमोक्रेसी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करता है। समिट से पहले, चीन ने अमेरिकी लोकतंत्र को भ्रष्ट और विफल करार दिया था। मंत्रालय ने आरोप लगाया कि विभाजन और टकराव को उकसाने के लिए डेमोक्रेसी समिट का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *