Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

दीपिका, सिद्धांत और अनन्या की फिल्म को OTT पर रिलीज करना चाहते हैं शकुन बत्रा

कोरोना वायरस महामारी के दोरान लगे लॉकडाउन से कई फिल्में शूट नहीं हो पाईं तो कई थिएटर में रिलीज होने के लिए अटकी रहीं। हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद कुछ सिनेमाघरों में आईं और उनको अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला। पर अभी भी कई पाइपलाइन में फंसी हैं, क्योंकि डेट फाइनल नहीं हो पा रही है। इन सब के बीच ‘एक मैं और एक तू’ और ‘कपूर एंड सन्स’ के डायरेक्टर शकुन बत्रा को अलग ही चिंता सता रही है। दरअसल, उनकी एक फिल्म दीपिका पादुकोण , सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ आ रही है। लेकिन वो रिलीज नहीं हो पा रही है। फैन्स भी इन बड़े स्टार्स को थिएटर में देखने का इंतजार कर रहे, पर डायरेक्टर सा’ब इसे कुछ बड़े कारणों से OTT पर लाना चाह रहे हैं।

हालांकि फिल्म की शूटिंग जब शुरू हुई, तब उसके प्रोडक्शन के दौरान कई बाधाएं आईं। लेकिन इस साल अगस्त में शूटिंग पूरी हो गई। इस बात की जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आई थी। फैन्स को भी लगा कि दिसंबर तक तो फिल्म थिएटर में रिलीज हो जाएगी। पर ऐसा हो नहीं पा रहा। डायरेक्टर का कहना है कि मूवी में कई सारे इन्टीमेट सीन्स हैं, जिनकी वजह से वो इसे थिएटर के बजाय OTT पर रिलीज करना चाह रहे हैं। डायरेक्टर को डर है कि अगर वो इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करेंगे तो सेंसर बोर्ड की कई सीन्स पर कैंची चल जाएगी, जो कि उन्हें मंजूर नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *