मुख्यमंत्री ने हेल्थ कैंप में अपना बीपी शुगर जांच कर स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
रायपुर, 14 फरवरी 2024/ आज विधानसभा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उनका बीपी और शुगर टेस्ट लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की स्वास्थ्य टीम को इस हेल्थ कैंप के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि नियमित हेल्थ चेकअप बहुत जरूरी है जैसे ही आपको पता चले कि शरीर में कुछ गड़बड़ है। आप इसका इलाज आरंभ कर दें अथवा लाइफस्टाइल से संबंधित सावधानियां बरतना शुरू कर दें। आप आसानी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे और गंभीर बीमारियों से बच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसीलिए बीजापुर जिले से ही वेलनेस सेंटर आरंभ किया था ताकि दूरस्थ अंचलों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके।
