Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

पैरावट में खेलने के दौरान अचानक लगी आग, 5 और 9 साल के बच्चे की मौत

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पैरावट में आग लगने से वहां खेल रहे 2 मासूम जिंदा जल गए। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे परिजनों ने जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। पैरावट में आग कैसे लगी इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भानपुरी के मुरकुची गांव में एक घर के आंगन में पैरावट था, जिसके पास सुजीत (9), विजेंद्र (5) और मुकेश (4) काफी देर से खेल रहे थे। इस बीच पैरावट में अचानक आग लग गई। परिजनों और गांव के ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि इसमें सुजीत और विजेंद्र जिंदा जल गए। दोनों सगे भाई थे।

सुजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। विजेंद्र की थोड़ी बहुत सांसे चल रही थी, जिसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन चंद मिनट के बाद उसकी भी मौत हो गई। वहीं मुकेश को किसी तरह से बचा लिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि आग में झुलसा बच्चा अभी ठीक है। शरीर के कुछ अंग ही आग की चपेट में आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *