Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

मलेशिया में ओमिक्रॉन का पहला संक्रंमित मिला, 19 नवंबर को सिंगापुर के रास्ते मलेशिया पहुंचा था

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने एशिया में भी पैर पसारना शुरू कर दिया है है। मलेशिया के हेल्थ मिनिस्टर खैरी जमालुद्दीन ने बताया कि देश में ओमिक्रॉन का पहला मामला दर्ज किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के एक विदेशी यात्री में नया वैरिएंट पाया गया है। यह यात्री 19 नवंबर को सिंगापुर के रास्ते मलेशिया पहुंचा था।
दक्षिण अफ्रीका से सिंगापुर लौटे 2 यात्री ओमिक्रॉन संक्रमित, आइसोलेशन वार्ड में भेजे गए

दक्षिण अफ्रीका से सिंगापुर लौटे 2 यात्री ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए हैं। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सिंगापुर आने के बाद दोनों यात्रियों का ​​​​​​प्रारंभिक टेस्ट किया गया, जिसमें वह ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं। जोहान्सबर्ग से यहां आए दोनों यात्रियों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया हैं। उन्हें खांसी और गले में खराश जैसे हल्के लक्षण हैं। संक्रमित पाया गया पहला व्यक्ति 44 साल का सिंगापुर का नागरिक है, जो जोहान्सबर्ग होते हुए मोजाम्बिक से यहां आया था। दूसरी संक्रमित 41 वर्षीय महिला भी सिंगापुर की नागरिक है। दोनों को फुली वैक्सीनेटेड हैं।

जर्मनी में वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों के लिए लॉकडाउन का ऐलान
जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने टीका नहीं लगवाने लोगों के लॉकडाउन का ऐलान किया है। बिना टीके वाले लोग अब सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जा सकेंगे। यहां तक कि जरूरी सामान की खरीद भी नहीं कर पाएंगे। जर्मनी में अगले साल फरवरी से सभी लोगों के लिए वैक्सीन अनिवार्य कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *