Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कंपनी में बेचे अपने आधे शेयर

नई दिल्ली
माइक्रोसॉफ्ट  के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सत्या नडेला  ने कंपनी में अपने लगभग आधे शेयर बेच दिए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी एक फेडरल सिक्योरिटीज फाइलिंग से सामने आई है। पिछले हफ्ते यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ फाइलिंग में माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि नडेला के पास माइक्रोसॉफ्ट के लगभग 17 लाख शेयर थे। लेकिन पिछले दो दिनों में वह 838,584 शेयर बेच चुके हैं।

इस बिक्री से नडेला को 28.5 करोड़ डॉलर से अधिक की प्राप्ति हुई। इनसाइडरस्कोर के अनुसार, नडेला की यह सबसे बड़ी सिंगल स्टॉक बिक्री है। माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने एक लिखित बयान में कहा, “सत्या ने व्यक्तिगत वित्तीय योजना और विविधीकरण कारणों के लिए माइक्रोसॉफ्ट स्टॉक की अपनी हिस्सेदारी के लगभग 840,000 शेयर बेचे दिए हैं। वह कंपनी की निरंतर सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी होल्डिंग्स, माइक्रोसॉफ्ट बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा निर्धारित होल्डिंग आवश्यकताओं से काफी अधिक हैं।”

फैसले के पीछे ये भी हो सकती है एक वजह
विश्लेषकों का कहना है कि सत्या नडेला का यह कदम वाशिंगटन स्टेट के उस फैसले से संबंधित हो सकता है, जो अगले साल की शुरुआत में 250,000 डॉलर प्रति वर्ष से अधिक के लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स पर 7% टैक्स लगाने की तैयारी कर रहा है। सत्या नडेला 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *