यमुना नदी के जहरीले जाग में नहाने से हो सकती हैं स्किन संबंधी बीमारी
देश में नदियों की स्थिति कैसी है यह किसी से छिपा नहीं है। सरकारे दर सरकारे बदलती रहती हैं पर नदियों में सुधार न के बराबर ही देखने को मिलती है। वहीं इनमें सबसे प्रदूषित नदियों की बात करें तो इसमें यमुना का नाम सबसे पहले आता है। यमुना इतनी ज्यादा मैली और अशुद्ध हो चुकी है, कि इसमें स्नान करना अपने लिए ही समस्या को बढ़ा देने जैसा है।
हाल ही में छठ पूजा के पर्व से पहले भी कुछ लोग यमुना में नहाते दिखाई दिए थे। जिस पर एक्सपर्ट उन्हें चेता रहे हैं। यमुना में फैले इतने ज्यादा झाग इसके प्रदूषित होने का सबसे बड़ा प्रमाण है। वहीं एक्सपर्ट का मानना है कि अगर यमुना नदी में स्नान करते हैं तो इससे आपकी त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है। इसमें त्वचा पर खुजली होना, रुखापन आ जाना जैसी स्थिति तो उत्पन्न हो ही सकती है। साथ ही यह कैंसर का भी रूप ले सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट के माध्यम से आखिर क्यों यमुना में स्नान करना हो सकता है खतरनाक।
यही नहीं डॉक्टर का कहना है कि ऐसे लोग जिनकी फैमिली हिस्ट्री इम्यून डिजीज जैसे डायबिटीज और थायराइड जैसे रोगों से जुड़ी है। उन लोगों पर इसका प्रभाव जल्दी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा विटिलिगो या अन्य ऑटोइम्यून डिजीज भी इस पानी के संपर्क में आने से पैदा हो सकती है। साथ ही यह स्किन कैंसर, टीबी वायरल संक्रमण जैसी स्थिति को भी पैदा कर सकता है, जो एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।
