Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण से पहले 12 फॉर्च्यूनर कार तैयार

छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैबिनेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सीएम साय, दो डिप्टी सीएम सहित 12 अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इसकी पुष्टि इस बात से की जा रही है कि प्रदेश के स्टेट गैरेज में 12 फॉर्च्यूनर्स कार को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। सभी गाड़ियों को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साइंस कॉलेज मैदान में पार्क करने के निर्देश मिले हैं। यह सभी गाड़ियां 2018 में खरीदी गई थी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिजूलखर्ची रोकने अपनी काफिले में कुछ गाड़ियों को कम भी किया था।

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चयन कर लिया गया है। भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री और कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। कल ही मध्यप्रदेश में भी नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ सहित बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री और संगठन के बड़े पदाधिकारी शिरकत करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद ही कैबिनेट का विस्तार होगा और मंत्रियों व उनके विभागों के नाम सामने आ पाएंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण के बाद आयोजन स्थल से मंत्रियों की रवानगी इन्ही फॉर्च्यूनर गाड़ियों से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *