Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

तीसरी बार ताजपोशी, माओ के बराबर की पदवी

बीजिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द ही तीसरे कार्यकाल के लिए नामित होने वाले हैं। अगले हफ्ते सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के एक महत्वपूर्ण सम्मेलन में 100 साल पुरानी पार्टी के ऐतिहासिक अनुभव के साथ उपलब्धियों पर एक प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। इस अवसर पर कम्युनिस्ट पार्टी का आधिकारिक इतिहास को नए ढंग से लिखा गया है। 531 पृष्ठों वाले इस किताब का एक चौथाई से अधिक हिस्सा सिर्फ नौ साल में हुए विकास को समर्पित है। पार्टी की जीवनी लिखने वाले इतिहासकारों ने भी जिनपिंग के रिटायरमेंट का कोई संकेत नहीं दिया है। दशकों में देश में हुए विकास का जश्न मनाने के लिए पूरे चीन में कई प्रदर्शनियों और संग्रहालयों को भी सजाया गया है।

चीन में शी जिनपिंग जैसा कोई दूसरा नेता नहीं
हाल के दिनों में कोई भी चीनी नेता शी जिनपिंग की तरह चीन के इतिहास में वैसी जगह नहीं बना पाया है। सोमवार को बीजिंग में शुरू होने वाली एक उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी के 100 साल के इतिहास का आधिकारिक तौर पर पुनर्मूल्यांकन करने वाला एक संकल्प जारी किया जाएगा। जिसके बाद शी जिनपिंग को जो माओत्से तुंग और देंग शियाओपिंग के बाद चीन का एक युगांतरकारी नेता घोषित किया जा सकता है। यह बैठक 11 नवंबर तक चलेगी।

चीन के इतिहास को बदलने की कवायद
न्यूजीलैंड में स्थित चीन के इतिहासकार गेरेमी आर बर्मे ने कहा कि यह बैठक कम्युनिस्ट पार्टी और शी जिनपिंग के इर्द-गिर्द चीन के लिए एक नया टाइमस्केप बनाने के बारे में है। पार्टी अतीत के विकास को लेकर भविष्य में उनके लिए और जनाधार बढ़ाना चाहती है। यह वास्तव में पिछले इतिहास के बारे में एक संकल्प नहीं है, बल्कि भविष्य के नेतृत्व के बारे में एक संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *