Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

चीन में 22 महीने से ‘छिपे’ शी जिनपिंग को बड़ा झटका, जलवायु सम्‍मेलन में दरकिनार

बीजिंग
चीन में बढ़ती अस्थिरता और कोरोना के डर से चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग पिछले 22 महीने से देश से बाहर नहीं निकले हैं। हालत यह है कि शी जिनपिंग चीन के आयरन ब्रदर पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान की ओर से बार- बार दिए जा रहे न्‍योते के बाद भी नहीं जा रहे हैं। उधर, ग्लासगो में आयोजित सीओपी-26 जलवायु शिखर सम्मेलन में भी चीनी राष्‍ट्रपति ने नहीं जाने का फैसला किया तो दुनियाभर की त्‍योरियां चढ़ गईं। चीनी राष्‍ट्रपति वीडियो लिंक के जरिए सम्‍मेलन को संबोधित करना चाहते थे लेकिन आयोजकों ने उन्‍हें यह मौका भी नहीं दिया जिससे ड्रैगन लाल हो गया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक चीन दुनिया के शीर्ष प्रदूषण फैलाने वाले देशों में शामिल है और शी जिनपिंग को यह भी डर था कि विश्‍वभर के नेता उन्‍हें घेर सकते हैं। ऐसे में जिनपिंग वीडियो के जरिए केवल एकतरफा संवाद करना चाहते थे लेकिन उन्‍हें यह मौका नहीं मिल पाया और केवल लिखित भाषण भेजकर संतोष करना पड़ा। इतने अहम मौके पर चीनी राष्‍ट्रपति को बोलने का मौका नहीं दिए जाने से ड्रैगन लाल हो गया है। चीन ने आरोप लगाया है कि सीओपी-26 के आयोजकों ने जिनपिंग के संबोधन के लिए ‘वीडियो लिंक’ उपलब्ध नहीं कराया, जिसके चलते उन्हें लिखित बयान भेजना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *