Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

रोहित शर्मा को टी-20 और वनडे की कमान सौंपी जाएगी

रोहित शर्मा टी-20 और वनडे के लिए टीम इंडिया के नए कप्तान होंगे। जल्द ही चयन कमेटी की बैठक में रोहित के नाम पर फाइनल मुहर लगेगी। स्पोर्ट्स की वेबसाइट इनसाइड स्पोर्ट्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। यह भी कहा गया है कि विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI अधिकारी ने तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान बनाने का खंडन किया है। विराट पहले ही वर्ल्ड कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने वर्क लोड का हवाला देते हुए BCCI को अपना इस्तीफा भेजा था।

कोहली ने सोशल मीडिया पर टी-20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए बताया था कि वे कई सालों से भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं और पिछले कुछ सालों से तीनों फॉर्मेट में कप्तानी भी कर रहे हैं। उनके ऊपर वर्कलोड काफी ज्यादा है। ऐसे में वनडे और टेस्ट की कप्तानी में ध्यान देने के लिए वे टी-20 की कप्तानी छोड़ रहे हैं और एक बल्लेबाज के रूप में टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे।

वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड का भारत दौरा
टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी। न्यूजीलैंड टीम को तीन टी-20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। 17 नवंबर को जयपुर में पहला टी-20 मैच खेला जाना है। 19 नवंबर को रांची में दूसरा और 21 नवंबर को कोलकाता में तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। इसके बाद 25-29 नवंबर तक कानपुर में पहला टेस्ट और और 3-7 दिसंबर के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *