म्यांमार में विद्रोहियों की बल्ले-बल्ले, चीनी सीमा पर एक और चौकी कब्जाई
म्यांमार के विद्रोही गुट और जातीय सशस्त्र समूह अपने ही देश की सेना पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। इन विद्रोहियों ने चीन की सीमा से लगे और और महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पॉइंट पर कब्जा कर लिया है। शान राज्य के उत्तरी भाग में कोकांग स्व-प्रशासित क्षेत्र की राजधानी लाउक्काइंग टाउनशिप में स्थित सीमा क्रॉसिंग अब विद्रोहियों के कब्जे में है। यह चीन की सीमा पर स्थित पांचवां क्रॉसिंग पॉइंट है, जिस पर विद्रोही कब्जा जमा चुके हैं। चीन खुलकर म्यांमार के सैन्य जुंटा का समर्थन कर रहा है। विद्रोहियों की इस सफलता से म्यांमार के सैन्य जुंटा के नेता मिन आंग ह्लाइंग और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चिंता बढ़ गई है।म्यांमार की सेना ने दो साल पहले नागरिक सरकार को अपदस्थ कर सत्ता पर कब्जा जमा लिया था। तब से सैन्य जुंटा ही म्यांमार का शासन चला रहा है। इसी सैन्य जुंटा की तानाशाही के खिलाफ म्यांमार में कई जातीय समूह और दूसरे विद्रोही गुटों ने हथियार उठाया हुआ है।