धरती का सबसे ताकतवर आहार मानी गई है ये मछली
सूजन और सेहत का आपस में एक अजीब सा रिश्ता है। सूजन ना केवल हमारी शारीरिक क्षमताओं पर असर डालती है। बल्कि यह कई दूसरी समस्याओं को भी बढ़ा देती है। हाल ही में हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग द्वारा बताया गया है कि जब भी शरीर में कोई चोट या इंजरी होती है, तो शरीर वहां व्हाइट ब्लड सेल्स को भेजता है, जिससे सूजन से राहत मिल जाए।
लेकिन जब एक व्यक्ति लंबे समय तक चोट या इंजरी से ही पीड़ित होता है तो सूजन की समस्या अधिक गंभीर हो जाती है और दूसरी कई समस्याओं को जन्म दे देती है।
वहां सूजन की समस्या की मुख्य वजह एक खराब डाइट भी है। ऐसे लोग जो अक्सर अपनी खाद्य सामग्री में सैचुरेटेड फैट और रिफाइंड शुगर से बने हुए उत्पादों का सेवन करते हैं उन्हें यह दिक्कत अधिक होती है।
वहीं अगर डाइट में ऐसी खाद्य सामग्री का सेवन किया जाए, जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, तो सूजन की समस्या से राहत पाई जा सकती है। ऐसे में आपके लिए मैकरेल फिश का सेवन आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं कैसे।