खेलफीचर्ड

पंजाब की जीत ने बदला प्लेऑफ का गणित

दुबई
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने माना कि यूएई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले चार मैचों से उनकी टीम को अच्छी सीख मिली, जिनमें से दो में उसे करीबी अंतर से जीत जबकि दो में हार मिली।

राहुल ने पंजाब (Punjab Kings) की कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ पांच विकेट से जीत के बाद कहा, ‘सभी जानते हैं कि हमारी टीम बहुत बेहतर है। स्वयं पर दबाव डालने से मदद नहीं मिल रही थी। यूएई में पिछले चार मैच शानदार उदाहरण हैं। यह हमारे जैसी युवा टीम के लिए अच्छा सबक हैं।’

उन्होंने कहा कि केकेआर (KKR) के खिलाफ उनकी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और वह जीत की हकदार थी।

अपनी 67 रन की कप्तानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए राहुल (KL Rahul Man of The Match) ने कहा, ‘हमने बेहतरीन खेल दिखाया। हमें अहसास हो गया था कि यह अच्छा विकेट है। इसमें अधिक स्पिन नहीं थी। वास्तव में खुश हूं कि हम जीत दर्ज करके दो अंक हासिल करने में सफल रहे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *