Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

9 मुकाबले, 4 टीमें, जगह है 1, कौन पहुंचेगा प्लेऑफ में, किसका कटेगा पत्ता?

नई दिल्ली
शनिवार को हुए दो मैचों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लीग स्टेज के कुल 9 मैच बचे हैं। फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें 10 अंकों पर टाई है। इन सभी टीमों ने 12 मुकाबले खेले हैं। ये चारों प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम क्वॉलिफाइ कर चुकी हैं हालांकि वे कौन से स्थान पर रहेंगी इसका फैसला होना अभी बाकी है। रविवार को दो और मैच खेले जाने हैं इसमें 10 अंकों पर टाई चार में से तीन टीमें हिस्सा लेंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इन दो मैचों के बाद तस्वीर कैसी होगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के शंकर रघुरमन ने शनिवार के मैचों के बाद हर टीम के क्वॉलिफिकेशन की उम्मीदों का हिसाब लगाया है। उन्होंने हर टीम के जीतने चांस 50:50 माने गए हैं।

इस आकलन में नेट रन रेट को नजरअंदाज किया गया है क्योंकि अब टीम को सिर्फ दो-तीन मैच खेलने हैं। नेट रनरेट बदल सकती है।

शनिवार को राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना तय है। इसके साथ ही उसके प्लेऑफ में टॉप 2 में बने रहने की संभावना भी 97 फीसदी है।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरह दिल्ली का भी शनिवार के मैच से पहले ही प्लेऑफ में पहुंचना तय था। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत का अर्थ यह है कि टॉप 2 में समाप्त करने की उनकी उमीदें अब 94 पर्सेंट हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *