Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

बीजेपी पर भारी पड़ रहा भूपेश बघेल का 24×7 अंदाज

रायपुरः देश की राजनीति में कांग्रेस अगर किसी राज्य में सबसे ज्यादा मजबूत है तो वह है छत्तीसगढ़। इसकी बड़ी वजह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सक्रियता भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि बघेल हर समय इलेक्शन मोड में नजर आते हैं। बघेल का यह अंदाज भाजपा के सातों दिन 24 घंटे के नारे पर भारी पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ उन राज्यों में से है जहां इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। 90 विधायकों की विधानसभा में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। कांग्रेस के सत्ता में बने रहने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमीनी नब्ज टटोलने के साथ आमजन से संवाद के लिए भेंट मुलाकात अभियान चला रखा है। वे अब तक 90 में से लगभग 85 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।

राज्य में लगभग डेढ़ दशक तक भाजपा की सरकार रही और वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त तरीके से सत्ता में वापसी की थी। उसके बाद चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए और इन सभी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *