फीचर्डमनोरंजन

घर की दीवार पर दिखी सीलन की वजह से हुई ट्रोलिंग तो ऋतिक रोशन ने दिया जवाब

ऋतिक रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह कुर्सी पर बैठे थे और उनकी मां बालकनी में खड़ी हुई थी। इस तस्वीर में ऋतिक के घर की दीवार पर सीलन दिखाई दी जिसपर लोगों ने उनकी ट्रोलिंग शुरू कर दी।

एक सोशल मीडिया यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘गौर से देखिए, ऋतिक रोशन के घर में सीलन। ट्रोलिंग बढ़ती देख ऋतिक ने सोशल मीडिया यूजर को सफाई देते हुए कहा, फ़िलहाल घर भी किराए पर है। अपना घर ले रहा हूं बहुत जल्द और सीलन नहीं होगा तो सीलन को ठीक करने का मजा कैसे आएगा भाई?’

8.25 लाख रुपए है किराया

कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि ऋतिक ने मुंबई के जुहू इलाके में एक अपार्टमैंट किराए से लिया है जिसका मासिक किराया 8.25 लाख रुपए है। पिछले साल अक्टूबर में ऐसी खबरें थीं कि ऋतिक ने प्रॉपर्टी में हैवी इंवेस्टमेंट किया है। उन्होंने मुंबई में 97.5 करोड़ रुपये के दो अपार्टमेंट लिए हैं। इनमें से एक अपार्टमेंट डुप्लेक्स पेंटहाउस है जबकि दूसरा अपार्टमेंट सिंगल स्टोरी घर है। यह अपार्टमेंट्स जुहू-वर्सोवा लिंक रोड के पास स्थित हैं जहां से अरेबियन सी का खूबसूरत नजारा देखने मिलता है।

बिल्डर ने ओपन टू-द स्काई टैरेस की पेशकश की

ऋतिक ने ये फ्लैट्स समीर भोजवानी नाम के बिल्डर से खरीदे हैं। समीर ने उन्हें 6500 वर्गफीट के ओपन टू द स्काई टैरेस, 10 पार्किंग स्लॉट और एक्सक्लूसिव लिफ्ट की पेशकश की है। ऋतिक की यह डील पिछले साल ही हो गई थी, जिसे कुछ महीने पहले पेमेंट के बाद क्लोज किया गया।

15वें और 16वें फ्लोर पर हैं फ्लैट्स

ऋतिक के दोनों फ्लैट्स बिल्डिंग के 15वें आर 16वें फ्लोर पर हैं। 15वें फ्लोर का फ्लैट 27,534.85 वर्गफीट में फैला हुआ है, जिसके लिए ऋतिक ने 67.50 करोड़ रुपए चुकाए हैं। जबकि 16वें फ्लोर के फ्लैट का एरिया 11,165 वर्गफीट है, जो ऋतिक को 30 करोड़ रुपए में पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *