छत्तीसगढ़ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी :हार्डकोर नक्सली सोढी मूया ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया

छत्तीसगढ़ में आठ लाख के इनामी खूंखार नक्सली सोढी मूया ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। केरलापाल एरिया कमेटी के सचिव सोढी पर 29 से ज्यादा जवानों की हत्या का आरोप है। प्रदेश सरकार की पूना नर्कोम अभियान से प्रेरित होकर उसने गुरुवार को सीआरपीएफ के डीआईजी योज्ञान सिंह और एसपी सुनील शर्मा की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया।सोढ़ी मूया के खिलाफ सुकमा जिले के अलग-अलग थानों में 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अलग-अलग घटनाओं में 29 से ज्यादा जवानों की शहादत का उसे जिम्मेदार माना जाता है। उसे कसालपाड़ और भेज्जी में सुरक्षाबलों पर हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। 2014 में सुकमा जिले के कसालपाड़ इलाके में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों पर नक्सली हमले में 14 जवीन शहीद हुए थे। 2017 में सुकमा के ही भेज्जी इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को घेरकर आईईडी ब्लास्ट किया था। इसमें 12 जवानों की मौत हुई थी। इसका मास्टरमाइंड भी सोढी मूया ही था। इसके अलावा भी सुरक्षाबलों के खिलाफ कई अभियानों को अंजाम देने में वह शामिल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *