वैक्सीनेशन में मुंबई अव्वल:मुंबई एक करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला जिला बना

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के प्रयास के बाद मुंबई देश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां एक करोड़ से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। CoWIN पोर्टल पर अपलोड किए आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार तक यहां 1 करोड़ 63 हजार 497 लोगों को कोरोना का टीका लगा है। इसमें से 72 लाख 75 हजार 134 ऐसे लोग हैं, जिन्हें पहली डोज और 27 लाख 88 हजार 363 ऐसे हैं जिन्हें दोनों डोज लग चुकी हैं।

27 अगस्त को सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ:अभियान की शुरुआत के बाद 27 अगस्त को सबसे ज्यादा 1 लाख 77 हजार 17 लोगों का टीकाकरण हुआ है। जिले में 507 जगहों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इनमें से 325 सरकारी केंद्र हैं, जबकि 182 केंद्र प्राइवेट अस्पतालों द्वारा चलाए जा रहे हैं। CoWIN पोर्टल के अनुसार, मुंबई में 21 अगस्त को 1 लाख 63 हजार 775 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई ग्ई थी। इसके बाद 23 अगस्त को 1 लाख 53 हजार 881 लोगों का टीकाकरण हुआ था।

मुंबई में शुक्रवार को 422 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए। ये लगातार तीसरी दिन है जो 400 से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं। अब कुल मिलाकर कोरोना का आंकड़ा 7,45,434 हो गया है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,987 हो गई। 1 और 2 सितंबर को, शहर में 416 और 441 कोविड-19 के केस दर्ज हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *