गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
गीता फोगाट ने ट्विटर पर दावा किया है कि दिल्ली आते वक्त दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें हिरासत में लेने के बाद बवाना पुलिस थाने ले जाया गया।
देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर भारतीय पहलवानों पिछले 12 दिन से कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे हैं। बृजभूषण पर कई महिला पहलवानों ने मानसिक और शारीरक शोषण का आरोप लगाया है। पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी के साथ-साथ डब्ल्यूएफआई पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने बुधवार देर रात पहलवानों से धक्का-मुक्की की। जिसके बाद उनसे मिलने कई लोग जंतर मंतर पहुंचे हैं। राष्ट्रमंडल खेलों 2010 में कुश्ती में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली पहलवान गीता फोगाट भी जंतर मंतर के लिए निकलीं थी लेकिन उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।