फीचर्डव्यापार

लॉन्च हुआ ई-श्रम पोर्टल, 38 करोड़ से भी अधिक वर्कर्स को होगा फायदा

केंद्र सरकार ने ई-श्रम पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इससे असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ कामगारों को फायदा होगा। यह देश का पहला ऐसा डेटाबेस है, जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल को श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई में गुरुवार को लॉन्च किया गया। सरकार इस पोर्टल के जरिए नेशनल डेटाबेस तैयार करेगी। इस पहल के तहत कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड जारी किए जाएंगे। इस कार्ड में 12 अंकों का यूनिक नंबर होगा और ये कार्ड पूरे देश में हर जगह वैध रहेगा।

ई-श्रम कार्ड के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके लिए आधार नंबर और आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। इस पर वर्कर्स का नाम, पेशा, पता, एजुकेशन, स्किल जैसी जानकारियां दर्ज होंगी। इससे सामाजिक सुक्षा योजनाओं के लाभों का विस्तार करना आसान हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *