फीचर्डमनोरंजन

10 साल बाद शाहरुख खान होस्ट करेंगे आईफा अवॉर्ड्स

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि एक बेहतरीन होस्ट भी हैं। उन्होंने कई कई शो और पुरस्कार समारोहों की कुशलतापूर्वक मेजबानी की है। इस बार भी वो कुछ ऐसा करने जा रहे हैं। शाहरुख अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी की मेजबानी करने वाले हैं।

दरअसल, खबर आई है कि शाहरुख खान अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कारों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन अबू धाबी के यस आइलैंड में 6 और 7 सितंबर 2024 को को होगा। इस इवेंट को अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *