Google Analytics Meta Pixel
खास खबरछत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

दक्षिणापथ. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जंजगिरी के गौठान मे कदम का पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण का सकल्प लिया गया । ग्राम पंचायत जंजगिरी मे ध्वजारोहण कर प्रसाद वितरण किया। तद्पश्चात सभी पंचगण व गौठान समिति के सदस्य व ग्राम के सम्मानित व्यक्ति द्वारा गौठान परिसर मे कदम का पौधरोपण किया गया और प्रसाद वितरण किया गया ।

कार्यक्रम मुख्यरूप से ग्राम सरपंच श्रीमती रेखा चतुर्वेदी, उपसरपंच मुरली ठाकुर, सचिव श्रीमती पुष्पा सोनबेर, गौठान अध्यक्ष प्रदीप देशमुख कोठिया, रोजगार सहायक लक्ष्मी देशमुख व पंचगण कपिल देशमुख, जितेंद्र देशमुख, नंदलाल चतुर्वेदी, योगेश देशमुख, राधेश्याम देशमुख, नंदकुमार मधुकर, सुनिति मारकण्डे, मंजू देशमुख, तामेश्वरी यादव, सुनिता साहू, कमला साहू, रोशनी ठाकुर खोमिन देशमुख एवं अजय चतुर्वेदी, खिलेन्द्र देशमुख, यामिनी साहू , नीता ढीवर समेत ग्रामवासी उपस्थित थे ।