Google Analytics Meta Pixel
खास खबर

नेहरू से बात शुरू, नौजवानों पर खत्म; 100 लाख करोड़ की गति शक्ति योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आठवीं बार लाल किले पर झंडा फहराने के बाद देश को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन के साथ अपनी बात शुरू की। इस दौरान उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी याद किया। मोदी ने अपने 90 मिनट के भाषण में दो बड़े ऐलान किए। इनमें युवाओं को रोजगार देने वाली 100 लाख करोड़ रुपए की गति शक्ति योजना और बेटियों के लिए देश के सभी सैनिक स्कूल खोलने के ऐलान शामिल हैं।

मोदी ने देश के दुश्मनों को भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक कर दुश्मनों को नए भारत ने संदेश दिया है। भारत बदल रहा है, भारत बदल सकता है, भारत कठिन से कठिन फैसले ले सकता है और इससे झिझकता नहीं है, रुकता नहीं।

मोदी के भाषण अहम बातें

1. स्वतंत्रता सेनानियों और नेहरू को याद किया
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आजादी को जन आंदोलन बनाने वाले बापू हों या सब कुछ न्योछावर करने वाले नेताजी हों, भगत सिंह, आजाद, बिस्मिल और अशफाक उल्ला खां, झांसी की लक्ष्मी बाई या चित्तूर की रानी कनम्मा हों, देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू हों, सरदार पटेल हों, दिशा देने वाले अंबेडकर हों.. देश हर व्यक्ति और व्यक्तित्व को याद कर रहा है। देश सभी का ऋणी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *