Google Analytics Meta Pixel
खास खबरछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत अंडा सहित थाना अंडा में भी फहराया गया तिरंगा



दक्षिणापथ, अंडा । ग्रामीण क्षेत्रों में 75 वें स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। जगह जगह तिरंगा फहराया गया आजादी के अमृत महोत्सव को बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इसी कड़ी में ग्राम पंचायत अंडा में सरपंच उमा देवी चंद्राकर ने ग्राम पंचायत के पदाधिकारी सहित कर्मचारियों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया इस दौरान थाना प्रभारी श्रुति सिंह, सचिव रुपेश राजपूत, उपसरपंच अमित चंद्राकर, किसान कांग्रेस की प्रदेश सचिव पुकेश चंद्राकर सहित पंचगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत अछोटी, चिंगरी, भरदा,कोनारी सहित कुथरेल व सभी सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया।
थाना प्रभारी श्रीमती श्रुति सिंह ने तिरंगा फहराया
पुलिस थाना अंडा में थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने थाना स्टाफ व मानवाधिकार व आरटीआई जागरूकता संगठन के जिला अध्यक्ष ओम बाई साहू के मौजूदगी में तिरंगा फहराया इस मौके पर पुलिस स्टाफ ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपनिरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर व दिनेश वर्मा, सउनि सुंदर नेताम,प्रधान आरक्षक कमलेश साहू, रोहित साहू, जेस्मिका कुल्हारे आरक्षक राजीव दुबे, भीष्म नारायण साहू,अश्वनी यदु, सैमुएल, नितेश कुर्रे, तेजेश्वर साहू, जी जगमोहन, रामेश्वर कोमा, आशीष राजपूत, दिलावर सिंह, नीलेश साहू, गंगेश रात्रे, सोनी व ईश्वर यादव उपस्थित थे।